Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

रूस के राष्ट्रपति पुतिन 4 दिसंबर को आयेंगे नई दिल्ली, प्रधानमंत्री के साथ होगी शिखर वार्ता

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। राष्ट्रपति पुतिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वार्ता करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उनके उनके स्वागत में भोज आयोजित करेंगी।

28 Nov 2025

रूस के राष्ट्रपति पुतिन 4 दिसंबर को आयेंगे नई दिल्ली, प्रधानमंत्री के साथ होगी शिखर वार्ता

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर दो दिवसीय यात्रा पर 4 दिसंबर को भारत की राजकीय यात्रा आयेंगे। इस दौरान वे दिल्ली में आयोजित 23वीं भारत-रूस वार्षिक शिखर वार्ता में भाग लेंगे।

विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। राष्ट्रपति पुतिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वार्ता करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उनके उनके स्वागत में भोज आयोजित करेंगी।

पुतिन की आगामी राजकीय यात्रा भारत और रूस के नेतृत्व को द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा का अवसर प्रदान करेंगी। इसके साथ विशेष एवं अधिकार प्राप्त रणनीतिक भागीदारी को और मजबूत करने के विजन तैयार होगा। साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर आपसी हित से जुड़े मुद्दों पर विचार साझा किए जायेंगे।

उल्लेखनीय है कि भारत और रूस के बीच क्रम से एक-दूसरे के यहां वार्षिक स्तर पर शिखर वार्ता आयोजित होती है। व्लादिमीर पुतिन 2021 में आखिरी बार भारत आए थे। इसबार कई रक्षा सौदे की संभावना है। इसके साथ ही दोनों नेताओं के बीच में यूक्रेन संघर्ष भी चर्चा हो सकती है।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रूस के राष्ट्रपति पुतिन 4 दिसंबर को आयेंगे नई दिल्ली, प्रधान
विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। राष्ट्रपति पुतिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से वार्ता करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौप





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News